तटीय प्रदेशों (Coastal areas) में स्थलाकृतिक आकृतियों के विकास का विवरण दीजिए।

तटीय प्रदेशों में निम्नलिखित अपरदनात्मक स्थलाकृतिक आकृतियों का विकास होता

(i) तटीय भृगु एवं गुफाएँ (Seacliff and Caves) लहरों द्वारा तटीय भागों की चट्टानों पर निरन्तर प्रहार एवं कटाव के कारण तट के ढाल भागों का ढाल और तेज होता जाता है। इससे वहाँ खड़े ढाल वाली चट्टानें बनती हैं। इन्हें ही तटीय भृगु कहते हैं, किन्तु जब ऐसा तटीय कटाव बराबर जारी रहता है तो तटीय भृगु आगे की ओर झुके हुए या लटकते हुए बनते जाते हैं क्योंकि लहरें भृगु के नीचे के भाग को काटकर छोटी-छोटी गुफाएँ बनाने लगती हैं। ऐसे लटकते हुए भृगु समुद्र-तटीय भागों की खास विशेषता है। जब लटकते हुए भृगु अधिक गहरे कटाव करते हैं तो वहाँ गहरी गुफा बन जाती है।

(ii) तटीय मेहराब (Costal Arches) कई वार तट के निकट की उभरी हुई चट्टानों का निचला भाग लहरों के निरन्तर प्रहार एवं कटाव से टूटता जाता है। ऐसे स्थान पर पहले गुफा बनती है। कुछ समय पश्चात् वहाँ पर चट्टान में आर-पार छेद बनकर वह छेद बड़ा हो जाता है। इस प्रकार वहाँ पर बचा हुआ ऊपरी भाग प्राकृतिक मेहराब या पूलबन जाता है।

(iii) तटीय स्तम्भ (Coastal Stacks) जब तट पर गुफा एवं मेहराब जैसी आकृति वन जाती है तब लहरों के बढ़ते कटाव के कार्यों से मेहराब का ऊपरी हिस्सा टूट जाता है। इससे वहाँ स्तम्भ या खम्भा जैसी आकृति बची रहती है।

(iv) धमि छिद्र या उगलते छिद्र (Blowing Holes) जिस तट पर लटकते भृगु एवं गुफाएँ बनी हुई होती हैं, उनमें दीर्घ ज्वार या लघु ज्वार के समय तेजी से पानी भरता जाता है। इससे भीतर की हवा भीतर ही रहकर चट्टान की दीवारों पर तेजी से दबाव डालती है। इसके प्रभाव से चट्टानों की दरारों के सहारे या कमजोर भागों में वायु छेद बनाकर वहाँ से तेज गति और तेज आवाज से बाहर निकलती है। इसके साथ कई बार पानी उगलता हुआ बाहर निकल सकता है। धीरे-धीरे ऐसे छिद्र बड़े होते जाते हैं। ग्रेट ब्रिटेन के श्वेत द्वीप (White Island) पर ऐसे धमि छिद्र पाये जाते हैं।

(v) तटीय खाड़ियाँ (Creeks) eks) जब लटकते भृगु के नीचे बहुत अधिक या गहरे कटाव होने लगते हैं तो भृगु का आगे का भाग भी टूट सकता है। इसी भाँति जब घमि छिद्र बड़े होते जाते हैं, तब कभी गुफा की ऊपरी छत गिर सकती है। इसी से वहाँ छोटी खाड़ी या ज्यो जैसी आकृति बनती जाती है। स्कॉटलैण्ड, नॉवें एवं स्वीडन के तट पर ऐसी आकृतियाँ पाई जाती हैं।

Leave a Comment